Homeग्वालियर अंचललक्ष्मीबाई समाधि को गंगाजल से धोने पहुंचे कांग्रेसियों और पुलिस में...

लक्ष्मीबाई समाधि को गंगाजल से धोने पहुंचे कांग्रेसियों और पुलिस में झूमाझटकी

ग्वालियर /केंद्रीय राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर माथा टेकने पर राजनीतिक विवाद बढ़ता जा रहा है। ग्वालियर महिला कांग्रेस की शहर जिलाध्यक्ष रुचि गुप्ता और कार्यकर्ता दोपहर बाद समाधि को गंगाजल से धोने के लिए पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने समाधि स्थल का गेट बंद कर दिया। अंदर जाने को लेकर कांग्रेसियों और पुलिस में झूमाझटकी हुई। इससे पहले सुबह आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता समाधि को गंगाजल से धो आए थे। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रुचि गुप्ता ने कहा कि वीरांगना की आत्मा को दुख पहुंचा है। समाधि स्थल को कुदरत (बारिश के जरिए) खुद शुद्ध कर देगी। रुचि ने कहा- ‘जो लोग कल कत्ल पर हंस रहे थे, आज उस बुत पर फूल-माला चढ़ाकर हंस रहे हैं। मंसूबे तब भी वही थे, मंसूबे आज भी वही हैं। तब भी गद्दारी की थी और आज गद्दारी जनता के वोट के साथ की है। रानी लक्ष्मीबाई को तकलीफ कितनी हुई होगी, जब उनकी समाधि पर पैर रखा होगा। 1857 में सिंधिया घराने ने रानी से गद्दारी की थी। इसी घराने के मुखिया अब लक्ष्मीबाई की समाधि पर गए हैं। बताएं आज क्या जरूरत पड़ गई, वहां जाने की? क्या मजबूरी थी लक्ष्मीबाई को नमन करने की?

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments