HomeVideoदेखिए वीडियो ग्वालियर में गुस्साए लोगों ने जावेद हबीब के सैलून पर...

देखिए वीडियो ग्वालियर में गुस्साए लोगों ने जावेद हबीब के सैलून पर किया उग्र प्रदर्शन

ग्वालियर/ हेयर डिजायनर जावेद हबीब द्वारा महिला के सिर पर पानी की जगह अपना थूक लगाकर बाल बनाये जाने को लेकर पूरे देश में उसके खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा है । इसी के चलते आज ग्वालियर स्थित जावेद हबीब के अचलेश्वर मंदिर के पास स्थित  पार्लर पर हिंदू सेना के  नेतृत्व में कई महिला पुरषों ने उग्र प्रदर्शन किया उन्होंने हबीब के पोस्टर फाड़े, बोर्ड को तोड़ा  व ताला जड़ दिया हिंदू सेना ने चेतावनी दी है की  जावेद हबीब के पार्लर चलने नहीं देंगे । हालांकि अपने कृत्य के खिलाफ देशभर में भड़के गुस्से को देख इस हेयर सैलून के जानेमाने केश शिल्पकार  जावेद हबीब ने डरकर माफी मांग ली है। बावजूद लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है।

दरअसल कुछ दिनों पहले एक फैशन कार्यक्रम के दौरान जावेद हबीब ने महिलाओं को अलग अलग तरह के हेयर स्टाइल सिखाये, इसी दौरान जावेद हबीब ने एक महिला के बालों को कंघी करते हुए उसके सिर में थूका और बताया कि अगर पानी न हो तो थूक से भी बालों को सेट किया जा सकता है। जावेद हबीब के इस वीडियो के वायरल होने के बाद ही हंगामे की स्थिति बनी है, जावेद हबीब के इस तरह सिर में थूक कर हेयर स्टाइल बनाने के इस वीडियो के सामने आने के बाद इंदौर से विधायक आकाश विजयवर्गीय ने इंदौर कलेक्टर कमिश्नर, पुलिस कमिश्नर से अपील की है कि अगले 48 घंटे के अंदर इंदौर शहर से जावेद हबीब के हेयर सैलून और ट्रेनिंग सेंटर बंद करवाये जाए, वार्ना जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।

जावेद हबीब का यह वीडियो हैरान कर देने वाला है। इस वीडियो में जावेद हबीब महिला की हेयर स्टाइलिंग के दौरान उसके सिर में थूक रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments