Homeखेलविराट कोहली के भाई ने शेयर किया फोटो के साथ इमोशनल मैसेज

विराट कोहली के भाई ने शेयर किया फोटो के साथ इमोशनल मैसेज

विराट कोहली 7 साल बाद बतौर बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने उतरे हैं। 15 जनवरी को विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी छोड़ दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बयान जारी कर इस बात की घोषणा की कि वे टेस्ट क्रिकेट में भी कप्तानी नहीं करेंगे। विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए कोहली को लेकर एक इमोशनल मैसेज लिखा है।

विराट के बड़े भाई विकास कोहली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ”कप्तान हो या न हो…आपके मैच देखने का मेरा उत्साह वैसा ही है, जैसा आपने 9 साल के गोल-मटोल (चबी) विराट के रूप में अपना पहला मैच खेला था। यह कभी नहीं बदलेगा चैंप… हमेशा गर्व है।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments