Homeग्वालियर अंचलग्वालियर को पेयजल आपूर्ति करने वाले तिघरा डेम के गेट की बेरिंग...

ग्वालियर को पेयजल आपूर्ति करने वाले तिघरा डेम के गेट की बेरिंग खराब होने से प्रभारी मंत्री सिलावट चिंतित

तिघरा बांध के गेट की बैरिंग के निरीक्षण के लिए प्रभारी मंत्री ने दिये जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश

ग्वालियर। तिघरा बांध के गेट की बेरिंग खराब होने को लेकर जो समस्या सामने आई है उसे संज्ञान में लेते हुए ग्वालियर जिले के प्रभारी मंत्री एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कल दिनांक 9 अप्रैल को तिघरा बांध का निरीक्षण कर तिघरा बांध के गेट की बेरिंग को चेक करें तथा जो भी समस्या है उसको लेकर क्या किया जा सकता है इसकी रिपोर्ट तैयार करें और तत्काल कार्य प्रारंभ कराएं। जिससे शहर में पीने की पानी की कोई समस्या ना हो।
उल्लेखनीय है कि आज तिघरा बांध के गेट की बैरिंग खराब होने की समस्या प्रभारी मंत्री के समक्ष लाई गई। जिसको जिले के प्रभारी मंत्री एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से चर्चा की और उन्हें निर्देश दिए कि तिघरा बांध का निरीक्षण कर जल्द से जल्द समस्या का निराकरण किया जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments