ग्वालियर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद की सहमति से व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री शरद अग्रवाल ने प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक और पदाधिकारियों की घोषणा की है।

प्रदेश सह संयोजकों में श्री पदम खेमका शहडोल, श्री नरेन्द्र गुप्ता रीवा, श्री कपिल मलैया सागर, श्री विजय अग्रवाल उज्जैन, श्री गिरजेश गर्ग चंबल, श्री राजेश जैन भोपाल, श्री रूपचन्द्र मोहनानी जबलपुर, श्री दीपक अग्रवाल नर्मदापुरम, श्री रमेश गोधवानी इंदौर, श्री जितेन्द्र जैन गोटू ग्वालियर शामिल है। इसी प्रकार श्री आशीष गोयल धार सोशल मीडिया प्रभारी, श्री अखिलेश दीक्षित जबलपुर सह सोशल मीडिया प्रभारी एवं श्री शेखर श्रीवास्तव भोपाल को कार्यालय प्रमुख मनोनीत किया है।