Homeदेशराज्यपाल पर यौन दुराचरण के आरोप से राजनीति में हड़कंप

राज्यपाल पर यौन दुराचरण के आरोप से राजनीति में हड़कंप

 

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा नियुक्त एक और राज्यपाल राजभवन में यौन दुराचार के आरोप में फंस सकते हैं. बताया जाता है कि अभी उनके ख़िलाफ़ आरोपों की जांच चल रह है. हालांकि उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है.

द टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्रालय को दक्षिण के एक राज्यपाल के ख़िलाफ शिकायत मिली है. इसमें कहा गया है कि राज्यपाल राजभवन की महिला कर्मचारियों से यौन संबंध बनाने की अपेक्षा करते हैं. ख़बर है कि इस तरह की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है. संबंधित एजेंसियों को मामले की जांच के निर्देश दिए जा चुके हैं. अगर आरोप सही पाए गए तो राज्यपाल से तुरंत इस्तीफ़ा लिया जा सकता है.

ग़ौरतलब है कि ऐसा यह दूसरा मामला है. इससे पहले मेघालय के तत्कालीन राज्यपाल वी षणमुगनाथन पर भी इसी तरह के आरोप लगे थे. उस समय ख़बरें आई थीं कि षणमुगनाथन ने राजभवन को  लेडीज क्लब    बना दिया है. पिछले साल की जनवरी में मेघालय राजभवन के लगभग 100 कर्मचारियों ने तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से षणमुगनाथन की लिखित शिकायत की थी. इसके बाद षणमुगनाथन से इस्तीफ़ा ले लिया गया था.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments