Homeसेहतसुबह खाली पेट कभी न पिएं चाय, हो जाएंगे 5 बड़े...

सुबह खाली पेट कभी न पिएं चाय, हो जाएंगे 5 बड़े नुकसान

अक्सर हम सुबह उठने के बाद खुद को तरोताजा महसूस करने के लिए चाय पीते हैं, जिसे आमतौर पर बेड टी कहा जाता है। शोध में पता चला है कि स्वास्थ्य की दृष्टि से बेड टी के कई नुकसान है। जैसे कि

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है उन्हें बेड टी कभी नहीं पीनी चाहिए क्योंकि इसमें मौजूद कैफीन शरीर में घुलते ही ब्लड प्रेशर को बढ़ देता है जिससे भविष्य में दिल की बीमारियों का खतरा पैदा हो सकता है.

अक्सर हम टेंशन और स्ट्रेस को दूर करने के लिए सुबह की चाय पीते हैं, लेकिन ऐसा करने से तनाव ज्यादा बढ़ सकता है. दरअसल चाय में कैफीन की मात्रा ज्यादा होती है जो नींद को झटके में भगा देती है, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इससे टेंशन में इजाफा हो सकता है.

सुबह उठकर खाली पेट चाय पीना डाइजेशन के लिए अच्छा नहीं माना जाता क्योंकि इसकी वजह से पेट में गैस की परेशानी पैदा हो सकती है और पाचन क्रिया भी धीमी हो सकती है.

सुबह खाली पेट चीनी वाली चाय पीने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है और शरीर की कई कोशिकाओं को जरूरी न्यूट्रिएंट्स नहीं मिल पाते. इससे लॉन्ग टर्म में डायबिटीज का खतरा पैदा हो जाता है

अगर आप सुबह खाली पेट चाय पीते हैं तो इस आदत को आज ही छोड़ दें, क्योंकि ऐसा करने से पेट के अंदरूनी हिस्से में चोट पहुंच सकती है जो अल्सर का कारण बन सकती है.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments