HomeVideoवीडियो में देखिए जिलाध्यक्ष की दारू पार्टी,कांग्रेस के वीडियो वायरल करते ही...

वीडियो में देखिए जिलाध्यक्ष की दारू पार्टी,कांग्रेस के वीडियो वायरल करते ही हड़कम्प

ग्वालियर भाजपा के जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी का एक होटल में शराब पार्टी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सबसे पहले यह वीडियो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण सुभाष यादव ने अपने ट्वीटर हैंडल पर जारी किया था। साथ ही कमेंट किया था कि क्या शिवराज इस तरह प्रदेश को नशामुक्ति की ओर ले जाएंगे। एक ओर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती शराब बंदी के लिए आवाज उठा रही हैं। शिवराज शराब बंदी से पहले लोगों को नशामुक्ति के लिए जागरुक करने की बात कहते आए हैं। पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने उनके अभियान पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वीडियो DND समाचार से साभार

यह है पूरा मामला

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के बड़े नेता व पूर्व मंत्री अरुण सुभाष यादव ने गुरुवार को अपने ट्वीटर पर एक वीडियो अपलोड कर भाजपा के शराब बंदी या नशामुक्ति अभियान पर सवाल उठाए हैं। असल में इस वीडियो में होटल के एक रूम में चार लो बैठकर शराब पार्टी कर रहे है। उनमें भाजपा के वर्तमान जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी भी सामने बैठे हैं। वह वीडियो में कांच का ग्लास उठाकर वाइन पीते हुए दिख रहे हैं। उनके साथ के लोग भी जाम टकरा रहे हैं। इस वीडियो के ऊपर अरुण सुभाष यादव ने लिखा है कि “यह है भाजपा का असली चाल चरित्र और चेहरा। ग्वालियर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी का शराब पीते हुए वीडियो। मुख्यमंत्री जी आपके जिलाध्यक्ष प्रदेश में ऐसे नशाबंदी का जागरुकता अभियान चला रहे हैं।’

राहुल गांधीकमलनाथ  दिग्विजय को किया टैग

अरुण यादव ने यह वीडियो अपलोड करने के बाद ट्वीटर पर अपने राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी, प्रदेश पीसीसी के चीफ कमल नाथ व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कई कांग्रेस व भाजपा नेताआंे को टैग किया है। अब यह वीडियो ट्वीटर के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और भाजपा नेताओं की बोलती बंद है। खासकर बीजेपी जिलाध्यक्ष ग्वालियर का तो कोई स्टेटमेंट ही नहीं आया। वो भी जब तब वह भोपाल में ही वरिष्ठ नेताओं के साथ हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments