Homeग्वालियर अंचलग्वालियर : आपसी सिर फुटव्वल, नहीं तय हुआ भाजपा महापौर प्रत्याशी...

ग्वालियर : आपसी सिर फुटव्वल, नहीं तय हुआ भाजपा महापौर प्रत्याशी प्रचार में आगे निकली कांग्रेस

ग्वालियर/भोपाल /एक तरफ भोपाल में चली तमाम माथापच्ची के बावजूद भाजपा ग्वालियर को लेकर अपनी महापौर प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं कर सकी है वहीं दूसरी ओर दो दिन से बिना प्रतिद्वंद्वी के खाली मैदान देख कांग्रेस प्रत्याशी शोभा सिकरवार लगातार जनसम्पर्क करके चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं।

ऐसा लगता है नगरीय निकाय चुनाव में ग्वालियर महापौर प्रत्याशी के चयन में ग्वालियर के ही तमाम बड़े नेता रोड़ा बन गए हैं, प्रत्याशी कौन होगा यह इसलिए तय नहीं हो पा रहा है क्यों कि बड़े नेताओं की एक राय नहीं बन पा रही है। रविवार को सुबह से लेकर शाम तक सत्ता और संगठन से जुड़े तमाम नेता बंद कमरे में चर्चा करते रहे लेकिन खबर लिखे जाने तक नतीजा वही ढाक के तीन पात बना रहा।

रविवार को  दोपहर सीएम हाउस में सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के बीच महापौर प्रत्याशियों को लेकर लंबा विचार मंथन का दौर चला। ये बैठक करीब 3 घंटे चली। ऐसा माना जा रहा था कि नेतागण कुछ न कुछ समाधान निकालकर अच्छी खबर देंगे लेकिन सुबह की तरह कुछ भी सामने नहीं आया।

बतादें इससे पहले भी सुबह भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और स्थानीय निकाय चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्यों ने चर्चा और विचार-मंथन किया था।

दिनभर बेनतीजा बैठकें करने के बाद अब ऐसा लगता है कि प्रत्याशी चयन की जिम्मेदारी दिल्ली को उठानी पड़ सकती है। साफ है मध्यप्रदेश के बड़े भाजपा छत्रपों को आखिर केंद्रीय नेतृत्व के अलावा कौन समझा सकता है। खबर लिखे जाने तक पार्टी के सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक खुद मुख्यमंत्री शिवराज सीएम  सोमवार को दिल्ली जाएंगे। वहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। ऐसी संभावना है कि जिन सीटों पर ज्यादा घमासान की स्थिति है वहां का फैसला अब दिल्ली से कराया जाएगा,इसके लिए सोमवार का दिन बेहद अहम हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि महापौर पड़ हेतु दमदार महिला प्रत्यासी के चयन में सत्ता और संगठन के धुरंदर जितनी ही देर है लगाते जा रहे हैं टिकट चाहने वालों के की लिस्ट उतनी ही लंबी होती जा रही है। पहले माया सिंह से शुरू हुई यह सूची सुमन शर्मा,समीक्षा गुप्ता,महिमा तारे से होते है अब अपर्णा पाटिल  ,वीरा लोहिया,अंजली रायजादा,अनीता अशोक पटसारिया तक जा पहुंची है।

उधर दो दिन पहले ही ग्वालियर में अपना महापौर प्रत्याशी घोषित कर चुकी कांग्रेस अब प्रचार के शुरुआती दौर में भाजपा से आगे निकलती दिख रही है।

काॅग्रेस महापौर पद की उम्मीदवार शोभा सिकरवार ने मंदिरों में पूजा की, महापुरूशों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किये गौ एवं कन्या पूजन किया

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments