Homeधर्म कर्मगुप्त नवरात्रि पर करें मां जगदम्बा की भक्ति, जानिए कब से शुरू...

गुप्त नवरात्रि पर करें मां जगदम्बा की भक्ति, जानिए कब से शुरू होंगी गुप्त नवरात्रि

आषाढ़ महीने की गुप्त नवरात्रि कल गुरुवार से शुरू हो रही हैं। 8 जुलाई को नवमी पर इनका समापन होगा। इन नवरात्रि पर कई शुभ योग बन रहे हैं, जो हर शुभ कार्य के लिए उत्तम हैं। इन नौ दिनों में शुभ कार्य करने वाले लोग बिना इंतजार किए मंगलकार्य कर सकते हैं, इनमें मकान, दुकान की खरीददारी, ग्रह प्रवेश आदि। दरअसल गुप्त नवरात्रि के पहले दिन ही गुरु पुष्य योग, दूसरे दिन शुक्र पुष्य योग बन रहा है। इस बार नौ दिन के नवरात्रि हैं। किसी भी तिथि का क्षय नहीं हैं।

इसके बाद 2 जुलाई, शनिवार को रवियोग, 4 जुलाई, सोमवा को रवियोग, 5 जुलाई, मंगलवार को त्रिपुष्कर और रवियोग, 6 जुलाई, बुधवार को सर्वार्थसिद्धि और 7 जुलाई, गुरुवार: अष्टमी जया तिथि, शिवयोग बुधादित्य, गजकेसरी योग बन रहे हैं। इन .योगों में किए गए कार्यों में सफलता मिलती है और मनोकामना पूर्ति होती है। 30 जून को पूजा का शुभ मुहूर्त 11 बजकर 57 मिनट से हैं और कलश स्थापना सुबह 5 बजे से पौने सात बजे तक की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments