Homeग्वालियर अंचल50 प्रतिशत मतदाताओं ने भी नहीं डाले वोट,कम मतदान प्रतिशत ने बढ़ाया...

50 प्रतिशत मतदाताओं ने भी नहीं डाले वोट,कम मतदान प्रतिशत ने बढ़ाया टेंशन

करीब 8 साल बाद हुए नगर निगम ग्वालियर के चुनाव को लेकर  आज मतदाताओं ने ज्यादा उत्साह नहीं दिखाया निर्धारित समय शाम 5 बजे तक 50 प्रतिशत से भी कम मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। अंतिम जानकारी के अनुसार ग्वालियर नगरनिगम के लिए मतदान प्रतिशत  49.3 रहा  है।   शुरुआत से ही मतदाताओं ने मतदान के प्रति नीरसता दिखाई वहीं रही सही कसर बारिश ने पूरी कर दी। पर्चियां न पहुंचने व बरसात से निपटने के लचर इंतजाम के कारण ग्वालियर जिला प्रशासन की भी मतदान प्रतिशत कम रहने में अब बड़ी लापरवाही सामने आ रही है।

शुरुआती चार घण्टों के दौरान ही मतदान केंद्रों पर उतनी भीड़ नजर नहीं आ रही  थी। शाम 4 बजे तक लगभग 40 प्रतिशत वोटरों ने ही मतदान किया 1 बजे तक यह प्रतिशत 31.7 था। दो घण्टे में केवल 9 प्रतिशत लोग ही वोट डालने पहुंचे  थे बरसात ने इसमें खासा ख़लल डाला। 11 बजे यह प्रतिशत  21.1 था, ग्वालियर नगरनिगम हेतु   आज सुबह तो यह हालात और भी बदतर थे 9 बजे तक तो केवल 9 प्रतिशत से कुछ अधिक मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का उपयोग किया था

नगर सरकार चुनने सुबह 7 बजे ही मतदान शुरू हो गया था, लेकिन कड़ी धूप और भारी उमस  के चलते लोगों की संख्या बहुत कम थी। सुबह-सुबह कई पोलिंग बूथ से EVM में गड़बड़ी या नहीं चलने की खबरें मिलीं मामूली झड़प भी होती रहीं शाम को महापौर पद के कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक और एक निर्दलीय उम्मीदवार के समर्थकों में मारपीट हो गई जिसमें 3 लोगों के घायल होने की खबर है। बाद में दोनों की ओर से पुलिस में मामला कायम कराया गया।इस वजह से इंदरगंज थाना इलाके में मजमा लगा रहा।

सुबह 9 बजे तक जिले मे सबसे कम मतदान प्रतिशत 9.7 प्रतिशत रही है, जबकि आंतरी नगर परिषद में सबसे ज्यादा 24.6 प्रतिशत मतदान हो चुका है। नगर निगम ग्वालियर में 10 लाख 68 हजार 267 मतदाता हैं। इनमें से 5 लाख 02 हजार 674 मतदाता महिलाएं हैं। मतलब आधी आबादी (महिला वोटर्स) जिस ओर वोट झुकेगी नगर सरकार उसी की बनेगी।

शहर में 1169 मतदान केन्द्र, 113 अतिसंवेदनशील
ग्वालियर में नगरीय निकाय चुनाव के लिए पुलिस ने जमीन से लेकर आसमान से निगरानी शुरू कर दी थी। STF (स्पेशल टॉस्क फोर्स) की कंपनी और SAF की कंपनियों सहित जिले के बल ने मोर्चा संभाला हुआ है। ग्वालियर शहर में 1169 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। इनमें से 350 संवेदनशील तो 113 अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र थे। पुलिस आसमान में जहां ड्रॉन से अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र के ऊपर निगरानी कर रही थी वहीँ  ऐसे इलाके जहां पुलिस मोबाइल नहीं जा सकती है वहां बाइक मोबाइल यूनिट पहरा देती नजर आ रही थी।
चार हजार के लगभग जवानों ने सँभाली सुरक्षा की कमान
नगरीय निकाय चुनाव के लिए कुल चार हजार के करीब पुलिसकर्मी तैनात किए गए ।। जिसमें 2200 पुलिस जवान व 1800 के करीब विशेष पुलिस अधिकारी-जवान तैनात किए गए । इसके साथ ही पुलिस कप्तान सहित एक दर्जन से ज्यादा राजपत्रित अफसर भी मोबाइल के साथ  और जगह-जगह पर पहरा दे रहे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments