Homeग्वालियर अंचलजोरदार बरसात ने मतदान में डाला व्यवधान

जोरदार बरसात ने मतदान में डाला व्यवधान

जोरदार बारिश ने उमस और गर्मी से परेशान शहरवासियों को थोड़ी राहत जरूर दी है लेकिन इस बारिश ने पहले से ही सुस्त मतदान को और अधिक प्रभावित कर दिया है।

खबर लिखे जाने तक शहर में तेज बरसात और काली घटाओं की गड़गड़ाहट जारी है,चमक के साथ बिजली तड़कने और मौसम के बदले मिजाज ने फिलहाल मतदान के लिए घर से निकलने वालों का मिजाज जरूर बदल दिया है। सुबह तेज उमस और तीखी धूप के कारण मतदाता उतनी संख्या में वोट डालने नहीं निकले जितनी की उम्मीद लगाई जा रही थी।

दोपहर 1 बजे तक  मतदान प्रतिशत ने बमुश्किल 31 प्रतिशत का ही आंकड़ा छुआ था कि तभी आकाश में काली घटाएं घिर आईं और झमाझम शुरूहो गई। इसने फिलहाल तो मतदान को बुरी तरह से प्रभावित किया है अब आशा है कि बरसात थमने पर ही वोटर एकबार पुनः मतदान के लिए बाहर आएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments