भारत ने जिम्बाब्वे को वनडे सीरीज के दूसरे मैच में 5 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 3 मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है. अब सीरीज का आखिरी मैच खेला जाएगा. दूसरे वनडे में भारत के लिए विकेटकीपर बैट्समैन संजू सैमसन ने अच्छा प्रदर्शन किया. इसके लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ अवॉर्ड दिया गया. सैमसन ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
संजू जिम्बाब्वे में मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बैट्समैन बन गए हैं. उनसे पहले कोई भी भारतीय विकेटकीपर ऐसा नहीं कर सका. संजू ने दूसरे वनडे में 39 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 43 रन बनाए. उनकी इस पारी में 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. सैमसन ने इस मैच में 110.26 की स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए.