Homeग्वालियर अंचलअतुलनीय वास्तुशिल्प देखकर अचंभित हुए विदेशी पर्यटन विशेषज्ञ

अतुलनीय वास्तुशिल्प देखकर अचंभित हुए विदेशी पर्यटन विशेषज्ञ

इंटरनेशनल सेंटर फॉर रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म टीम ने किया पर्यटन स्थलों का दौरा

ग्वालियर / इंटरनेशनल सेंटर फॉर रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म ग्वालियर क्षेत्र के दौरे पर है। यूके, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका व्वफ्रांस सहित विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों वाली इस टीम ने बुधवार को मितावली, पढ़ावली, बटेश्वर और ग्वालियर क्षेत्र के अन्य पर्यटन स्थलों का दौरा किया।

पदमश्री अवार्ड से सम्मानित मशहूर पुरातत्व विशेषज्ञ श्री के. के. मोहम्मद ने अतिथियों को पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया। उन्होंने मितावली व पढ़ावली की विशेषताओं के बारे में बताया। साथ ही बटेश्वर के संरक्षण कार्य, उसकी मुश्किलें रुकावटें एवं कैसे उन्होंने स्थानीय लोगों से बात करके और उनकी सहायता से संरक्षण का कार्य पूर्ण किया। संरक्षण की जानकारी एवं मंदिरों की महत्वता और सुंदरता देख विदेशी प्रतिनिधि दंग रह गए एवं इन ऐतिहासिक धरोहरों का आनंद उठाया ।
भ्रमण के दौरान टीम ने ग्रामीण पर्यटन के लिए हितग्राहियों द्वारावतैयार किए जा रहे होमस्टे इकाइयों में उपयोग की जाने वाली तकनीकों और काम पर चर्चा की। साथ ही होम स्टे की दिशा में हो रहे प्रयासों को सराहा। उन्होंने मार्गदर्शन देने के साथ ग्रामीणों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लगभग सभी गांवों के सरपंचों एवं जनप्रतिनिधियों ने अतिथियों का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया।
एक सितंबर को यह टीम ओरछा और आसपास के गांवों (राधापुर और लाडपुराखास) का भ्रमण करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments