श्री सनातन धर्म मन्दिर में दो दिवसीय श्री राधाष्टमी महोत्सव से श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के वातावरण में आरंभ हुआ ,आज पालकी में विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगी राधा रानी
महोत्सव का शुभारंभ शनिवार की सांयकाल 7 बजे युवा समाजसेवी श्री जे पी शर्मा एवं पार्षद श्री संजय सिंघल एवं मुख्य पुजारी पण्डित रामकांत जी शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्वलन कर किया। विशेष अतिथि के रूप में जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति उपस्थित रहे।इसके साथ ही *सुप्रसिद्ध भजन गायक पण्डित सतीश जी कौशिक * ने मेरी कृपामयी करुणामयी राधे, *राधा रानी का पावन त्यौहार है,हर घर हर मन्दिर में छाई बहार है* बाजे बाजे रे बधाई बरसाने में है चर्चा आज जमाने में, गली गली राधे राधे,हमारो धन राधा ले गई रे, राधे मेरी अलबेली सरकार,जैसे ब्रज बरसाने भाव से ओतप्रोत भजन की सुंदर प्रस्तुति से आरम्भ किया ,भक्तवृन्द देर रात तक ब्रज भाव से ओतप्रोत श्री राधाकृष्ण के सुमधुर भजनों का आनन्द लेते रहे।
4 सितम्बर रविवार को प्रातः 5 बजे श्री राधा महारानी का प्राकट्य मङ्गला आरती के साथ होगा।मुख्य पुजारी पण्डित रमाकांत जी शास्त्री *भगवान चक्रधर का श्री राधा महारानी के रूप में मनोहारी श्रृंगार कर श्री राधा रानी का आव्हान* करेंगे। 5:30 बजे *दधिकांदा उत्सव* होगा, भक्तों द्वारा मङ्गल बधाई गान गाये जाएंगे।शहनाई वादन होगा।
*सांयकाल 4 बजे* श्री राधा महारानी शोभायात्रा के रूप में *पालकी में विराजमान होकर नगर भ्रमण* पर निकलेंगी जो कि श्री सनातन धर्म मन्दिर से प्रारम्भ होकर दाल बाजार,नया बाजार,दौलत गंज,महाराज बाड़ा, सराफा बाज़ार, पाटनकर चौराहा,राम मन्दिर,हाई कोर्ट, गिरिराज मन्दिर, होते हुए श्री सनातन धर्म मन्दिर पर विराम होगी।यहां भजन सन्ध्या का आयोजन , आरती एवं प्रसाद वितरण होगा। शोभायात्रा में मण्डल अध्यक्ष कैलाश मित्तल, प्रधानमंत्री महेश नीखरा, विमल महेश्वरी, ब्रजेश भुजंग सहित सभी कार्यकारिणी सदस्य एवं भक्तगण सम्मिलित रहेंगे।आयोजन समिति एवं मन्दिर प्रबन्धन ने सभी महानगर वासियों से महोत्सव में सम्मिलित होने का विनम्र आग्रह किया है