Homeग्वालियर अंचलनईदिल्ली से ग्वालियर के बीच एयरबस सेवा शुरू

नईदिल्ली से ग्वालियर के बीच एयरबस सेवा शुरू

प्रभारी मंत्री  सिलावट एवं ऊर्जा मंत्री  तोमर ने किया यात्रियों का आत्मीय स्वागत

ग्वालियर 08 सितम्बर 2022/ ग्वालियर में हवाई सेवाओं के विस्तार की श्रृंखला में एयरबस के रूप में एक और नया आयाम जुड़ा है। हवाई सेवाओं के विस्तार से उद्योग, पर्यटन व व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। यह बात जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने यहाँ राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल परिसर पर एयरबस (नईदिल्ली – ग्वालियर – नईदिल्ली) के प्रथम आगमन पर आयोजित हुए कार्यक्रम में कही। उन्होंने ग्वालियर को एयरबस की सौगात देने के लिये संपूर्ण मध्यप्रदेश और ग्वालियरवासियों की ओर से केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments