Homeग्वालियर अंचलहितानंद ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के ग्वालियर प्रवास को लेकर श्रेणीबद्ध...

हितानंद ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के ग्वालियर प्रवास को लेकर श्रेणीबद्ध कार्यकर्ताओं की बृहद बैठक को किया संबोधित

कहा अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट ग्वालियर में बनने से पर्यटन, व्यापार व रोजगार के अवसर बढ़ेंगे ,
अधिक से अधिक लोगों को इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनाएं

ग्वालियर । अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट ग्वालियर में बनने से पर्यटन, व्यापार और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह 16 अक्टूबर को राजमाता विजयराजे सिंधिया हवाईअड्डे का विस्तारीकरण का भूमिपूजन करेंगे। इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनाएं । यह बात प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा ने श्याम वाटिका में भाजपा महानगर एवं ग्रामीण के श्रेणीबद्ध कार्यकर्ताओं की बृहद बैठक में कहीं। श्री शर्मा ने कहा कि हवाई अड्डे के विस्तार से न सिर्फ ग्वालियर अपितु पूरे ग्वालियर सर्किल जिसमे एतिहासिक किला, सूर्यमंदिर, शनिदेव मंदिर, मितावली, पढ़ावली, ओरछा, आदि सभी एतिहासिक स्थान पर आने वाले ट्यूरिस्टो को आवागमन की सुविधा होगी जिसका लाभ आम जनता को होगा।
भाजपा महाराष्ट्र के सह प्रभारी श्री जयभान सिंह पवैया ने आह्वान किया कि भारत के शक्तिशाली गृह मंत्री श्री अमित शाह ग्वालियर आ रहे हैं इसलिए सभी कार्यकर्ता उनके कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गंभीरता से जुटे। उन्होंने कहा कि ऐसे राजनेताओं ने धारा 370, ट्रिपल तलाक को धोने का इतिहास बनाया है । वहीं उन्होंने भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री अभय चौधरी का स्वयं पुष्पा से अभिवादन करने के बाद कहा कि वे कार्यकर्ताओं से जुड़े हुए अनुभवी नेता हैं तथा उन्होंने विश्वास जताया कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष निर्मल मन से काम करेंगे ।
वही संभाग प्रभारी श्री जीतू जिराती जी ने अमित शाह जी का आगमन हो रहा है इसको हमें एतिहासिक बनाना है। भाजपा का नेतृत्व चमत्कारित नेतृत्व है मोदी जी के नेतृत्व में भारत माता की जय जय कार पूरी दुनियां में हो रही है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अभय चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 16 अक्टूबर को आयोजित राजमाता विजयराजे सिंधिया विस्तारीकरण कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता हो इसके लिए सभी कार्यकर्ता प्राण प्रण से जुट जाएं ।
वही प्रभारी मंत्री श्री तुलसी सिलावट जी ने कहा
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा ग्वालियर एयरपोर्ट शिलान्यास कार्यक्रम ग्वालियर चंबल संभाग के लिए मील का पत्थर साबित होगा। तथा उन्होने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आमजन को पीले चावल देकर कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आमंत्रण दे।
मंच पर भाजपा प्रदेश मंत्री श्री मदन कुशवाह, पूर्व मंत्री श्री अनूप मिश्रा, पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री जयप्रकाश राजौरिया, बीज निगम अध्यक्ष श्री मुन्ना लाल गोयल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश जादौन उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री राजू सेंगर, आभार भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री कौशल शर्मा ने किया।
इस अवसर पर विशेष रूप से भाजपा वरिष्ठ नेता वेदप्रकाश शर्मा, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, मनोज तोमर सभापति, नीलिमा शिन्दे, रविन्द्र राजपूत, गंगाराम बघेल अरूण कुलश्रेष्ठ सूरजभान पवैया समीक्षा गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।

इसी तारतम्य में आज पार्षद दल की की बैठक मानस भवन में आयोजित हुई इस बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा भाजपा प्रदेश मंत्री श्री मदन कुशवाह, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अभय चौधरी प्रभारी मंत्री श्री तुलसी सिलावट आदि नेताओं ने पार्षद दल की बैठक को संबोधित करते हुए 16 अक्टूबर को केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी ग्वालियर आगमन पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर वही सभापति मनोज तोमर, नेता प्रतिपक्ष हरिपाल ने भी संबोधित किया।
इसी तारतम्य में भाजपा ग्वालियर दक्षिण की बैठक का आयोजन माधवगंज स्थित मुद्गल बगिया में किया गया । इस बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अभय चौधरी एवं ग्वालियर के प्रभारी मंत्री श्री तुलसी सिलावट ने ग्वालियर दक्षिण के उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं से 16 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया । इस अवसर पर बृजेंद्र सिंह जादौन, किशन मुद्गल रूप चंद जैन अरुण कुलश्रेष्ठ महेंद्र सोलंकी अशोक पटसारिया सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।

*बाजार में पीले चावल बांटकर आमंत्रण दिया*

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री अभय चौधरी ने आज 16 अक्टूबर को केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह द्वारा हवाईअड्डे के विस्तारीकरण के लिए आयोजित कार्यक्रम को लेकर बाजार में पीले चावल बांटकर लोगों को कार्यक्रम के लिए आमंत्रण दिया। इस अवसर पर अरूण कुलश्रेष्ठ,मंडल अध्यक्ष मनोज मुटाटकर महेंद्र श्रीवास्तव, सुघर सिंह पवैया, नवीन परांठे नवीन चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments