भोपाल / सिंधी साहित्य अकादमी-म.प्र. द्वारा सिन्धी सहित्य के क्षेत्र में दिए जाने वाले प्रतिष्ठित सम्मान व पुरस्कारों की घोषणा कर दी गयी है।वर्ष 2019, 2020 व 2021 के लिए प्राप्त अनुशंसाओं पर विचार के पश्चात चयन समिति द्वारा पूर्व निर्धारित मापदंडों के आधार पर जिन साहित्यकारों को सन्त शिरोमणि हिरदाराम जी के नाम से स्थापित साहित्य गौरव सम्मान के लिये चुना गया है उनमें इंदौर के श्री अमर गोपलानी को वर्ष 2019 के, भोपाल के श्री के टी दादलानी को वर्ष 2020 के तथा भोपाल के ही श्री भगवान बाबानी को वर्ष 2021 के साहित्य गौरव सम्मान से सम्माननित किया जाएगा।इन पुरस्कारों के अंतर्गत साहित्य गौरव सम्मान में 1 लाख रुपये तथा अन्य सभी श्रेणियों में 21000 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।
शीघ्र ही भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर यह सम्मान व पुरस्कार दिए जाएंगे।
साहित्य गौरव सम्मान के अलावा जिन अन्य पुरुस्कारों की घोषणा की गई है वे निम्न प्रकार हैं।
*कृष्ण खटवानी स्मृति श्रेष्ठ गद्य कृति पुरस्कार*
वर्ष 2019 के लिए श्री गोप गोलानी की कृति “जोगण जी प्रीत” को।
वर्ष 2020 के लिए श्री आसूदो लच्छवानी की कृति “सुहिणों सुपिनो” को।
वर्ष 2021 के लिए डॉ. नादिया मसंद की कृति “मां,मिंटो ऐं नफसियत” को।
*खियलदास बेगवानी स्मृति श्रेष्ठ पद्य कृति पुरस्कार*
वर्ष 2019 के लिये श्रीमती रश्मि रामानी की कृति “मां हिक सिन्धिण” को।
वर्ष 2020 के लिए श्री कन्हैयालाल मोटवानी मांदो की कृति “आस जा कख” को।
वर्ष 2021 के लिये श्री नन्दकुमार सन्मुखानी की कृति “नवां पन” को।
*भगवंती नावाणी स्मृति श्रेष्ठ गायिका पुरस्कार*
वर्ष 2019 के लिए श्रीमती सरला नागदेव को।
वर्ष 2020 के लिए सुश्री निशा चेलानी को।
वर्ष 2021 के लिए सुश्री प्रिया ज्ञानचंदानी को।
*मास्तर चन्द्र स्मृति श्रेष्ठ गायक पुरस्कार*
वर्ष 2019 के लिए श्री गोवर्धनदास उदासी (बालक मंडली) को।
वर्ष 2020 के लिए श्री रमेश कुमार तनवानी को।
वर्ष 2021 के लिए श्री दिलीप लालवानी को।
*श्रेष्ठ नाट्य निर्देशक अथवा श्रेष्ठ कलाकार पुरस्कार*
वर्ष 2019 के लिए श्री परसराम नाथानी को।
वर्ष 2020 के लिए स्व.श्री ओ. पी.आसूदानी को।
वर्ष 2021 के लिए श्रीमती कविता इसरानी को।
*श्रेष्ठ युवा लेखक पुरस्कार*
वर्ष 2019 के लिए श्री गुलाब लधाणी को।
वर्ष 2020 के लिए श्री राकेश शेवानी को।
वर्ष 2021 के लिए सुश्री किरण परियानी को।