Homeखेलजानिए इस साल गूगल पर सबसे अधिक बार सर्च किए जाने वाले...

जानिए इस साल गूगल पर सबसे अधिक बार सर्च किए जाने वाले कौन हैं भारतीय क्रिकेटर्स

भारतीय क्रिकेटर्स की बात करें तो एमएस धोनी और विराट कोहली ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके चाहने वालों की संख्या करोड़ो में हैं. इन खिलाड़ियों के बारे में लगातार इंटरनेट पर बात चलती ही रहती है, लेकिन इस बार के गूगल पर सर्च किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. धोनी या कोहली में से कोई भी भारत का सबसे अधिक सर्च किया गया खिलाड़ी नहीं है. इस लिस्ट में जो नाम नंबर एक पर है वह बेहद चौंकाने वाला है. इस साल गूगल पर सबसे अधिक बार सर्च किए जाने वाले भारतीय खिलाड़ी प्रवीण तांबे बने हैं. तांबे ने लंबे समय पहले अपना आखिरी मुकाबला खेला था और वह कभी इंटरनेशनल क्रिकेट खेले ही नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद उनका इस लिस्ट में टॉप पर होना वाकई चौंकाने वाली बात है. इस साल प्रवीण तांबे की बॉयोपिक रिलीज हुई थी जिसमें श्रेयस तलपड़े ने शानदार अभिनय किया था. संभवतः इसी फिल्म के कारण तांबे के बारे में काफी अधिक सर्च किया गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments