Homeप्रमुख खबरेंप्रधानमंत्री मोदी का मध्यप्रदेश में कांग्रेस पर बड़ा हमला कहा झूठी गारंटी...

प्रधानमंत्री मोदी का मध्यप्रदेश में कांग्रेस पर बड़ा हमला कहा झूठी गारंटी देने वालों से सावधान रहें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को मध्य प्रदेश के शहडोल में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का शुभारंभ किया। मोदी सरकार का लक्ष्य है कि साल 2047 तक भारत इस बीमारी से पूरी तरह मुक्त हो जाए। इस अवसर पर प प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए  कहा  कि झूठी गारंटी देने वालों से सावधान रहें ।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने आदिवासी भाई-बहनों के जीवन को सुरक्षित बनाने का संकल्प लिया है। भारत सरकार का लक्ष्य है कि हर साल सिकल सेल एनीमिया की गिरफ्त में आने वाले 2.5 लाख बच्चों और उनके परिवारजनों को इस बीमारी से छुटकारा दिलाया जाए। उन्होंने आगे कहा, सिकल सेक एनीमिया जैसी बीमारी बहुत कष्टदायी होती है।

जिस बीमारी को खत्म करने के लिए मोदी सरकार ने कमर कस ली है वो आखिर कितनी गंभीर है और आखिर किन-किन राज्यों के लोग इस बीमारी के गिरफ्त में है? आइए इस बीमारी से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों को जरा जान लें।

आदिवासी समुदाय से किया संवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहडोल जिले के पकारिया में आदिवासी समुदाय के नेताओं, स्वसहायता समूहों और पेसा कमेटी के नेताओं के साथ-साथ पकारिया गांव के फुटबॉल क्लबों के कप्तानों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की ओर से जनजातीय समाज के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही आदिवासियों की चिंताओं को हर स्तर पर दूर करने का प्रयास किया।

झूठी गारंटी देने वालों से सावधान रहना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि झूठी गारंटी देने वालों से सावधान रहना है। जिन लोगों की अपनी कोई गारंटी नहीं है, वह लोग आपके पास गारंटी वाली नई-नई स्कीम ला रहे हैं। उनकी गारंटी में छिपे खोट को पहचान लीजिए। झूठी गारंटी के नाम पर उनके धोखे के खेल को भांप लीजिए। जब मुफ्त बिजली की गारंटी देते हैं तो इसकी गारंटी है कि बिजली के दाम बढ़ाने वाले हैं। मुफ्त सफर की गारंटी देते हैं तो इसका मतलब है कि यातायात व्यवस्था चौपट होने वाली है। पेंशन की गारंटी देते हैं तो तय है कि समय पर वेतन भी नहीं मिलेगा। सस्ता पेट्रोल देने की गारंटी देते हैं तो इसका मतलब है कि टैक्स बढ़ाकर ने वाले हैं। इनकी रोजगार बढ़ाने की गारंटी देते हैं तो इसका मतलब है कि उद्योग-धंधे चौपट होने वाले हैं। कांग्रेस जैसी पार्टियों की गारंटी यानी नीयत में खोट गरीब पर चोट। वह लोग 70 साल से गरीब को भरपेट भोजन दे नहीं सके। लेकिन यह प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन की गारंटी देता है। वह 70 साल में गरीबों को सस्ती स्वास्थ्य सेवा नहीं दे सके लेकिन हमने आयुष्मान कार्ड देकर स्वास्थ्य बीमा दिया है। उनकी गारंटी का मतलब है कि कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ है।

विपक्षी एकजुटता पर भी निशाना साधा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो साथ आने का वादा कर रहे हैं, उनके सोशल मीडिया में बयान वायरल हो रहे हैं। वह हमेशा से एक-दूसरे को पानी पी-पीकर कोसते रहे हैं। विपक्षी एकजुटता की गारंटी नहीं है। यह परिवारवादी पार्टियां अपने परिवारों का भला चाहती है। उनके पास सामान्य परिवारों को आगे ले जाने की गारंटी नहीं है। जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं, वह जमानत लेकर बाहर घूम रहे हैं। जो घोटालों के आरोपों में सजा काट रहे हैं, वह एक मंच पर दिख रहे हैं। उनके पास भ्रष्टाचार मुक्त शासन की गारंटी नहीं है। वह एक सुर में देश के खिलाफ बयान दे रहे हैं। वह देशविरोधी तत्वों के साथ बैठकें कर रहे हैं। उनके पास आतंकवाद मुक्त भारत की गारंटी नहीं है। वह गारंटी देकर निकल जाएंगे लेकिन भुगतना आपको पड़ेगा। वो गारंटी देकर अपनी जेब भर लेंगे, लेकिन नुकसान आपके बच्चों को उठाना होगा। वह गारंटी देकर अपने परिवार को आगे लेकर जाएंगे लेकिन इसकी कीमत देश को चुकानी होगी। इस वजह से आपको कांग्रेस समेत हर राजनीतिक दल की गारंटी से सतर्क रहना है। झूठी गारंटी देने वालों का रवैया हमेशा से आदिवासियों के खिलाफ रहा है। जनजातीय समुदाय के युवाओं के सामने भाषा की चुनौती आती थी। अब नई शिक्षा नीति में इस समस्या को दूर किया गया है। झूठी गारंटी देने वाले राष्ट्रीय शिक्षा नीति का विरोध कर रहे हैं। वह नहीं चाहते कि आदिवासी भाई-बहनों के बच्चे अपनी भाषा में पढ़ाई कर सके। उन्हें पता है कि अगर आदिवासी, दलित, पिछड़ा और गरीब का बच्चा पढ़ लेगा तो उनकी वोटबैंक की सियासत चौपट हो जाएगी।

रानी दुर्गावती की जयंती देश मनाएगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन लोगों ने टंट्या मामा की अनदेखी की, हमने पातालपानी स्टेशन का नाम रखा। हमारे लिए आदिवासी नायकों का सम्मान युवाओं का सम्मान है। रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती को पूरे देश में मनाया जाएगा। मैं घोषणा करता हूं कि रानी दुर्गावती की 500वीं जन्म शताब्दी पूरे देश में केंद्र सरकार मनाएगी। उनके जीवन के आधार पर फिल्म बनाई जाएगी। एक चांदी का सिक्का भी निकाला जाएगा। पोस्टल स्टैम्प भी निकाला जाएगा। रानी दुर्गावती की कहानी घर-घर में पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments