Homeखेलभारत पाकिस्तान के बीच हॉकी का हाई वोल्टेज मुकाबला 2_2 गोल से...

भारत पाकिस्तान के बीच हॉकी का हाई वोल्टेज मुकाबला 2_2 गोल से बराबर छूटा

कॉमनवेल्थ गेम्स में शनिवार को भारत का सामना उसके चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान की पुरुष हॉकी टीम से हुआ  जैसी उम्मीद मुकाबला हाई-वोल्टेज रहा।  पहले भारत ने गोल करके बढ़त बनाई लेकिन बाद में पाकिस्तान ने गोल उतारकर मुकाबला बराबर कर लिया पाकिस्तान की ओर से अंतिम गोल मैच समाप्त होने के चंद सेकिंड पहले किया गया ।इससे पूर्व दो बार रजत पदक विजेता भारतीय टीम के कोच सोएर्ड मराइन ने अभ्यास सत्र के दौरान कहा,था ‘हम  जीत के प्रबल दावेदार हैं।’ एशियाई दिग्गजों के इस मुकाबले में तनाव से ज्यादा मराइन को चिंता यहां के तापमान को लेकर थी।

उन्होंने कहा, ‘यहां वास्तव में गर्मी है। दोपहर ढाई बजे तो लगभग 28-29 डिग्री तापमान रहेगा। इन हालात में खेलना बहुत मुश्किल है। लिहाजा हमें संयम के साथ खेलने की जरूरत है।’ दोनों देशों की टीमों के बीच आखिरी बार मुकाबला साल 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में हुआ था। भारत ने उस मैच में सात और पाकिस्तान ने सिर्फ चार गोल दागे थे। पाकिस्तान ने 2006 राष्ट्र मण्डल खेलों  में भारत को हराया था। दोनों टीमें पिछले साल एशिया कप में भिड़ी थीं, जिसमें भारत विजयी रहा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments