जोधपुर। आसाराम के खिलाफ रेप के मामले में जोधपुर कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। आसाराम को दोषी करार देते हुए अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट के फैसला सुनाने के तुरंत बाद आसाराम रोने लगा। कोर्ट ने जैसे ही उन्हें आजीवन कारावास की सजा दी, आसाराम घुटनों पर बैठ गया और रोने लगा। काफी देर तक वह रोता रहा। आसाराम को रोते हुए देखकर उसके समर्थक भी रोने लगेे।
जोधपुर कोर्ट ने नाबालिग से रेप के मामले में आसाराम को उम्रकैद की सजा सुनाई है। आसाराम के अलावा दोषी ठहराए गए शिल्पी और शरद को 20-20 साल की सजा सुनाई गई है। आसाराम को जिंदा रहने तक जेल में ही रहना होगा। फैसला आते ही आसाराम घुटनों के बल बैठ गया। इस दौरान उसकी आंखों में आंसू थे। वह लगातार रोए ही जा रहा था। इस दौरान उसने अपने बाल भी नोंचे। इससे पहले कोर्ट रुम में उसने करीब 6 बार पानी पिया। सजा का ऐलान होने के तुरंत बाद आसाराम को बैरक में ले जाया गया।

कोर्ट में फैसला सुनाए जाने के दौरान खबर मिली थी कि उसकी तबीयत भी खराब होने लगी थी। हालात के मद्देनजर एंबुलेंस भी बुलाई गई थी, हालांकि उन्हें अस्पताल ले जाने से मना कर दिया गया था। फिलहाल सजा के ऐलान से आसाराम बुरी तरह से टूट गए। उम्र कैद की सजा होने का मतलब है कि अब उन्हें आजीवन जेल में ही रहना होगा।