Homeप्रमुख खबरेंसोमवार को मुख्यमंत्री डॉ यादव की ग्वालियर में कई चुनावी सभाएं

सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ यादव की ग्वालियर में कई चुनावी सभाएं

पार्टी प्रत्याशी श्री भरत सिंह कुशवाहा के समर्थन में कई सभाओं को करेंगे संबोधित

ग्वालियर/ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव  सोमवार को ग्वालियर के प्रवास पर रहेंगे। जहां मुख्यमंत्री ग्वालियर संसदीय लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी श्री भरत सिंह कुशवाहा के समर्थन में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उक्त जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी ने दी।
श्री चौधरी ने बताया की मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव  दोपहर 2 बजे ग्राम कोलायत में मंदिर के सामने प्रांगण में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3:00 बड़ा गांव फक्कड़ बाबा के सामने प्रांगण में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4:30 बजे मंगलम गार्डन थाटीपुर में महिला सम्मेलन मैं भाग लेंगे तथा 6 बजे वृंदावन गार्डन में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments