Homeदेशग्वालियर अंचल की सदभावना आयोजन समिति घोषित, आगामी कार्यक्रमों हेतु बैठक आज

ग्वालियर अंचल की सदभावना आयोजन समिति घोषित, आगामी कार्यक्रमों हेतु बैठक आज

 

सोमवार 30 अप्रैल को ग्वालियर में अंचल के कुछ प्रबुद्ध जनों की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें समाज की वर्तमान परिस्थितियों पर विचार हुआ। चर्चा में प्रबुद्धजनों ने कहा कि भारत देश प्राचीनकाल से समृद्धशाली सांस्कृतिक एवं वैचारिक देश रहा है। इस देश की वैभवता की चमक पूरी दुनिया में जगमगाती थी पर भारत विरोधी शक्तियों द्वारा देश का माहौल बिगाड़ने का प्रयत्न हो रहा है। इस समस्या का समाधान निकालने के लिए समाज की सज्जन शक्ति  संगठित हो इस उद्देश्य से सदभावना व समरसता को बल देने जैसे आयोजन किया जाना बहुत जरूरी है। इसी तारतम्य को लेकर सदभावना आयोजन समिति का गठन किया गया। आयोजन समिति में यह प्रबुध्दजन शामिल हैं

श्री अरविंद दूदावत पूर्व महाधिवक्ता, श्री महेशराम भगत पूर्व डिप्टी कलेक्टर,श्री ओमप्रकाश शर्मा पूर्व जिला जज, श्री हरवंश सिंह पूर्व कमांडेंट, श्री राधेश्याम भाकर वरिष्ठ व्यवसायी,श्री भारत सिंह यादव पूर्व मेजर सेना,श्री मुन्नालाल ढोड़ी पूर्व डीएसपी,श्री रामलाल वर्मा पूर्व आईजी,श्री भूपेंद्र घुरैया पूर्व एडीशनल एसपी,श्री अनिल शर्मा पूर्व रेलवे डायरेक्टर, श्री हरीशंकर नारौलिया पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी , श्री अशोक वाल्मीकि भिण्ड समाजसेवी,श्री मुरारीलाल माहेश्वरी व्यवसाई समाजसेवी,डॉ रवि अंबे चिकित्सक, श्री ओमप्रकाश कुशवाह सेवानिवृत्त कर्मचारी विधुत विभाग श्री रामसिंह बाथम समसेवी,श्री आर डी जैन वरिष्ठ अधिवक्ता, श्री हरिबाबू शिवहरे समाजसेवी,श्री  वृंदावन कोठारी समाजसेवी, श्रीमती आशा सिंह समाजसेवी, श्रीमती सरोज अग्रवाल समाजसेवी, श्रीमती मनोरमा लड्ढा समाजसेवी, श्रीमती रमा पाखरिया समाजसेवी, श्री गौतम भागचन्दानी समाजसेवी और श्री ओमप्रकाश सक्सेना सेवानिवृत्त प्राचार्य,श्री गंगाराम शाक्य समाजसेवी।

इस सदभावना आयोजन समिति की बेठक मंगलवार 1 मई को शाम 5.30 बजे होटल प्रभा इंटरनेशनल में रखी गई है। इस बैठक में आगामी कार्ययोजना पर विचार होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments