Homeप्रमुख खबरेंकमलनाथ का सफल रोड शो, लेकिन थके और गर्मी से परेशान...

कमलनाथ का सफल रोड शो, लेकिन थके और गर्मी से परेशान दिखे वयोवृद्ध कमलनाथ ज्योतिरादित्य ने पिलाया नारियल पानी

 

आज सबसे बड़ा सवाल खुद को छिंदवाड़ा तक सीमित रखने वाले  71 साल के कमलनाथ जब भोपाल की गर्मी से हुए परेशान तो क्या वे पूरे प्रदेश के थकावट भरे चुनावी दौरे झेल पाएंगे ?

 

युवाओं को आगे बढ़ाने की बात करने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में पार्टी अध्यक्ष पद पर 71 वर्ष के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ को आसीन कराया है। कमान संभालने के बाद मंगलवार को पहली बार भोपाल पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने चिलचिलाती धूप में ओपन जीप में रोड शो किया। शो के दौरान उनके साथ चुनाव प्रबंध कमेटी के चेयरमैन ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे।  गर्मी से बेहाल दिखाई दे रहे कमलनाथ को युवा ज्योतिरादित्य ठंडा नारियल पानी पिलाते दिखाई दिए , अभी तक बेजान पड़ी कांग्रेस के लिए आज का रोड शो आशा भरा जरुर कहा जा सकता है लेकिन इसके साथ ही यह भी सवाल उठ रहे हैं कि अभी तक खुद को छिंदवाड़ा तक सीमित रखने वाले वयोवृद्ध कमलनाथ क्या पूरे मध्यप्रदेश का थकावट भरा चुनावी दौरा कर पाएंगे।

भोपाल पहुंचते ही कमलनाथ ने ‘भाजपा हटाओ, प्रदेश बचाओ’ का नारा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसान दुखी है, महिलाएं असुरक्षित हैं और बेरोजगार भटक रहे हैं। हमारी रैली में उपस्थित भीड़ बता रही है कि वह भाजपा सरकार से नाराज हैं और उसे उखाड़ फेंकना चाहती है। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिंया ने कहा है कि यह रैली महज आगाज है, अब भाजपा की रवानगी तय है।

पीसीसी कार्यालय पर कमलनाथ के स्वागत के लिए हजारों की संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं की भीड़ एकत्रित थी। पूरा शहर उनके स्वागत के बैनर पोस्टर से भरा था। उनके साथ प्रदेश के प्रभारी व महासचिव दीपक बावरिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, एआईसीसी के सचिव और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, सांसद विवेक तन्खा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव समेत कई दिग्गज नेता शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments