Homeधर्म कर्मअमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आई, इस बार...

अमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आई, इस बार 20 दिन ज्यादा चलेगी तीर्थयात्रा

श्रीनगर.  हिमालय में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा से गुरुवार को बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आई। गुफा में बर्फ से बने 12 फीट के प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन के लिए दक्षिण कश्मीर में तीर्थयात्रा की शुरुआत 28 जून से होगी। इस बार अमरनाथ यात्रा की अवधि 20 दिन ज्यादा होगी और यह रक्षाबंधन के दिन 26 अगस्त को खत्म होगी। इसके लिए देशभर के एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। यात्रा के दौरान जम्मू में 4 जगहों पर मौके पर भी रजिस्‍ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
 

अब तक एक लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए

– अमरनाथ की पवित्र गुफा में शिवलिंग के दर्शन के लिए हर साल हजारों श्रद्धालु यात्रा में शामिल होते हैं। श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उमंग नरूला ने बताया कि इस बार देशभर के एक लाख से ज्यादा लोगों ने अब तक यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक और यस बैंक की शाखाओं के जरिए रजिस्‍ट्रेशन चालू है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments