हिन्दू वोट बैंक को रिझाने मन्दिरों के चक्कर लगा रहे अपने प्रदेश अध्यक्ष राहुल गांधी की तर्ज पर अब मध्यप्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य भी अपने चुनाव अभियान की शुरुआत से पहले भोलेनाथ की शरण में जा पहुंचे उन्होंने मध्यप्रदेश के उज्जैन में प्रसिद्ध महाकालेश्वर मन्दिर में पत्नी सहित पूजा अर्चना की,
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रचार अभियान शुरू करने से पहले परिवार सहित महाकाल मंदिर पहुंचे। पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया और बेटे महाआर्यमान सिंधिया के साथ उन्होंने मंदिर के अंदर पूजन-अभिषेक किया। मंदिर प्रशासन ने आम श्रद्धालुओं और मीडिया को रोक दिया था।
महाकाल मंदिर से सिंधिया के जूते चोरी
इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया के जूते भी चोरी हो गए, इसके बाद उनके लिए नए जूते मंगवाए गए। मंदिर में पूजन करने के बाद वे कांग्रेस की सभा में शामिल होने सामाजिक न्याय परिसर पहुंचे।
महाकाल के दरबार से सिंधिया के चुनाव अभियान का शुभारंभ
बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इसी के चलते सिंधिया 11 से 16 मई तक प्रदेश के कई शहरों का दौरा कर रहे हैं। अभियान की शुरुआत सिंधिया शुक्रवार को इंदौर-उज्जैन से की। महांकाल के दर्शन के बाद उज्जैन में जनआक्रोश सभा को संबोधित किया।
इसके बाद उज्जैन के लोकल नेताओं से मेल-मुलाकात कर रात को इंदौर लौटे।
यहां रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन 12 मई को सुबह 10 बजे इंदौर प्रेस क्लब में प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में शामिल होंगे। मीडिया से चर्चा के बाद सिंधिया सांवेर विधानसभा के लसूडिय़ा मोरी पहुंचेंगे और जनआक्रोश सभा को संबोधित करेंगे।

