आज निकलेगा रिजल्ट
भोपाल।सोमवार 14 मई को एमपी बोर्ड द्वारा दसवीं का रिजल्ट जारी होने वाला है। अगर इस परीक्षा में कोई छात्र छह विषयों में से एक विषय में फेल होता है, तो भी उसे उर्तीण माना जाएगा। यह माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा जारी ‘बेस्ट ऑफ फाइव योजना’ से संभव हो पाया है। यह योजना इस साल से लागू हुई है, जिसका फायदा प्रदेश के कई छात्र-छात्रों को भरपूर मिलने वाला है। वही इससे बड़ा फायदा बोर्ड को होगा, इससे बहुत स्तर तक रिजल्ट में भी सुधार होगा। फिलहाल यह योजना 12वी में लागू नही की जा रही है।
इस योजना के तहत कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम की गणना 5 विषय में होगी। यानि जिन 6 विषयों में परीक्षा दी है, उनमें से पांच विषयों में जिसमें सबसे अधिक अंक आए हैं उसे ही परीक्षा परिणाम की गणना में जोड़ा जाएगा। अगर कोई विद्यार्थी एक विषय में फेल भी हो गया और अन्य पांच में पास है तो वह उत्तीर्ण माना जाएगा। जिन पांच विषयों में (सैद्धांतिक तथा प्रायोगिक) में अलग-अलग उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। छठवां विषय जिसमें सबसे न्यूनतम अंक आएंगे, उसकी गणना कुल योग में नहीं की जाएगी। इस योजना का फायदा उन छात्रों को बहुत होगा जो किसी एक विषय में फेल हो जाते है, या जिन्हें सिर्फ पासिंग मार्क्स आते है।
।। ये हैं 6 विषय ।।
-प्रथम भाषा
-द्वितीय भाषा
-तृतीय भाषा
-सामाजिक विज्ञान
-विज्ञान
-गणित