मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री पद का चेहरा नहीं बनाए जाने और कमलनाथ को अध्यक्ष घोषित किये जाने तथा पार्टी और मीडिया में उन्हें प्रदेश का सम्भावित मुख्यमंत्री के रूप में प्रस्तुत करने के माहौल के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्पष्ट किया है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस का कोई चेहरा नहीं है। यहां संगठन चुनाव लड़ रहा है।
कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति के प्रमुख ने कहा, ‘फिलहाल समय की मांग के मुताबिक सूबे के सभी बड़े कांग्रेस नेता मिलकर चुनाव लड़ेंगे ताकि बीजेपी को सत्ता से बेदखल किया जा सके। चुनावों में कांग्रेस के बहुमत की स्थिति में पार्टी आलाकमान निर्णय करेगा कि मुख्यमंत्री किसे बनाया जा
उन्होंने सत्तारूढ़ बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह घोषणा कर चुके हैं कि उनकी पार्टी इस बार चेहरे नहीं, बल्कि संगठन के आधार पर सूबे का अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी। ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बीजेपी का चुनावी चेहरा नहीं रह गये हैं।