Homeदेशवाराणासी में निर्माणाधीन पुल गिरा अब तक 22 शव निकाले गए बचाव...

वाराणासी में निर्माणाधीन पुल गिरा अब तक 22 शव निकाले गए बचाव कार्य जारी

वाराणासी कैंट रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा मंगलवार शाम 5.40 बजे गिर पड़ा। खबर लिखे जाने तक 22 शव निकाले जा चुके है पुल की शटरिंग के लिए बने फ्लाईओवर के नीचे रोडवेज बस व जीप समेत कई दोपहिया वाहन दब गये हैं। एक दर्जन से अधिक घायलों को मंडलीय अस्पताल एवं बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। राहत कार्य के लिए सेना के जवान व एनडीआरएफ की टीम लगी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये और घायलों को दो लाख रुपये सहायता राशि देने का एलान किया है।

पहले से बने चौकाघाट फ्लाईओवर के विस्तारीकरण के तहत पिछले कई माह से कैंट-लहरतारा के बीच काम चल रहा है। फ्लाईओवर की सर्विस लेन से ही बनारस से इलाहाबाद, मिर्जापुर,सोनभद्र एवं भदोही जिलों के लिए बसों और दूसरे वाहनों का आवागमन होता है। इसके चलते पुल का निर्माण भी धीमा है। हादसे के समय भी जाम लगा था।

हादसे की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन को युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य करने का निर्देश दिया हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के अलावा राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी को तत्काल मौके पर भेजा गया है। राहत और बचाव कार्यों में एनडीआरएफ, पुलिस की कई टीमें जुटीं हैं। मौके पर अफरातफरी का माहौल है।

इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। ट्वीट करते हुए योगी ने जिला प्रशासन से तेजी से बचाव कार्य करने और लोगों की हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बताया है कि उपमुख्यमंत्री कैशव प्रसाद मौर्य वाराणसी पहुंच रहे हैं। उनके ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है, ‘#UPCM श्री #YogiAdityanath ने वाराणसी में निर्माणाधीन पुल गिरने की घटना पर दुख जताया है और उन्होंने जिला प्रशासन को तेजी से बचाव कार्य करते हुए लोगों की हर संभव मदद करने के लिये कहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments