Homeप्रमुख खबरेंदो सौ से ज्यादा ट्रेनों का संचालन स्थगित तीन लाख लोग इधर...

दो सौ से ज्यादा ट्रेनों का संचालन स्थगित तीन लाख लोग इधर से उधर

चक्रवाती तूफान दाना पश्चिम बंगाल और ओडिशा के समुद्री तटों से आज टकरा सकता है

पश्चिम बंगाल और ओडिशा की सरकारों ने कहा है कि चक्रवाती दाना से निपटने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं

दाना तूफान को देखते हुए रेलवे ने ‘वंदे भारत’ और राजधानी एक्सप्रेस समेत दो सौ से ज्यादा ट्रेनों का संचालन स्थगित कर दिया है.

पश्चिम बंगाल और ओडिशा सरकार ने एहतियाती तौर पर तटीय इलाकों से करीब तीन लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है.

दोनों राज्यों में तटवर्ती जिलों के तमाम स्कूलों को 25 अक्टूबर तक बंद कर दिया गया है और डॉक्टरों समेत तमाम सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments