भोपाल। विधानसभा का मानसून सत्र 25 जून से शुरू होगा। 5 दिवसीय सत्र में 5 बैठकें होंगी। राज्यपाल ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले यह आखिरी मानसून सत्र होगा। बताया जा रहा है कि इस सत्र में सरकार नई योजनाओं के बजट आवंटन और अध्यादेश पर चर्चा करेगी। 14वीं विधानसभा का यह 17वां सत्र होगा। सत्र 29 जून तक चलेगा। मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र इस बार जुलाई की जगह जून में होगा। विधानसभा सचिवालय ने शुक्रवार को 25 जून से सत्र बुलाए जाने की अधिसूचना जारी कर दी। सत्र सिर्फ पांच दिन यानी 29 जून तक चलेगा। इस दौरान सरकार चालू वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेगी।
चुनावपूर्व मध्यप्रदेश विधानसभा का अंतिम सत्र 25 जून से
RELATED ARTICLES