Homeप्रमुख खबरेंविश्व  स्तनपान सप्ताह : कमलाराजा अस्पताल के एसएनसीयू में माताओं के लिए परामर्श...

विश्व  स्तनपान सप्ताह : कमलाराजा अस्पताल के एसएनसीयू में माताओं के लिए परामर्श सत्र का आयोजन

ग्वालियर /विश्व  स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत आज दिनांक  2 अगस्त 2025 को विश्व  स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत माताओं की जागरूकता के लिए  कमलाराजा अस्पताल के एसएनसीयू में विशेष परामर्श सत्र आयोजित किया गया l

बाल रोग विभाग में स्तनपान सप्ताह बड़े उत्साह के साथ  मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज एक विशेष जागरूकता एवं परामर्श सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एस.एन.सी.यू.) एवं मदर वार्ड में संपन्न हुआ।
इस सत्र का नेतृत्व बाल रोग विभागाध्यक्ष प्रो डॉ. अजय गौड़ के मार्गदर्शन में प्रो डॉ. सुनीता प्रसाद, प्रो डॉ. नीतू अग्रवाल एवं डॉ. अवधेश वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्तनपान के महत्व को समझाना एवं माताओं को इससे जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूक कर समाधान उपलब्ध कराना था।
इस दौरान डॉ अजय गौड़ द्वारा माताओं को स्तनपान से संबंधित सामान्य समस्याएं जैसे स्तनों में सूजन (ब्रेस्ट इंगोर्जमेन्ट) , निप्पल में घाव (क्रैक निप्पल) , दूध की कमी (नोट इनफ मिल्क ), शिशु की स्तन पर ठीक से जुड़ाव ना हो पाना, एवं मानसिक तनाव आदि के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, सही स्तनपान तकनीक, स्वच्छता, संतुलित आहार एवं आत्मविश्वास बनाए रखने हेतु सुझाव दिए गए।
माताओं ने इस सत्र में सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने अनुभव साझा करते हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों से समाधान प्राप्त किया।
यह प्रयास मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने तथा स्तनपान को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। ज्ञात हो कि विश्व स्तनपान सप्ताह बाल एवं शिशु रोग विभाग , ग्वालियर बाल अकादमी एवं मध्यप्रदेश बाल अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है l

रविवार को स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

मध्यप्रदेश बाल अकादमी के संयुक्त सचिव डॉ रवि अम्बे ने बताया कि स्तनपान पर जागरूकता के लिए नर्सिंग छात्र , स्नातक छात्र, पी जी छात्रों के लिए रविवार को कमला राजा अस्पताल के सेमिनार हॉल में स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 10 बजे किया जाएगा l

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments