नई दिल्ली: महानायक अमिताभ बच्चन के साथ आखिरी बार फिल्म ‘102 नॉट आउट’ में नजर आए बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर की नई फिल्म की घोषणा हो चुकी है. उनकी अगली फिल्म ‘राजमा चावल’ होगी, जो 31 अगस्त को रिलीज होगी. इस फिल्म की निर्देशक लीना यादव हैं. लीना ने फिल्म की जानकारी देते हुए ट्विटर पर लिखा, “मजेदार, हम एक अत्याधुनिक युग में रहते हैं लेकिन हम हमारे लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण लोगों के साथ ही बात नहीं कर पाते हैं. राजमा चावल के साथ एक पिता और बेटे की समाजिक प्रासंगिक यात्रा का अनुभव कीजिए.”
चावल’ के जरिए अभिनेता अनिरुद्ध तंवर अपने करियर का आगाज करेंगे. फिल्म में उनके अपोजिट एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर होंगी. ‘राजमा चावल’ दिल्ली के चांदनी चौक में शूट हुई है.