HomeBreakingMP अजब है :गीता योग वन्देमातरम के बाद अब जयहिंद

MP अजब है :गीता योग वन्देमातरम के बाद अब जयहिंद

  • MP अजब है :गीता योग वन्देमातरम के बाद अब जयहिंद

समय समय पर मध्यप्रदेश सरकार इस बात का आभास कराती रहती है कि उसका उद्देश्य केवल शासन करना ही नहीं बल्कि प्रदेश वासियों में राष्ट्रवाद का संचार करना भी है फिर इसके लिए उसे कुछ भी क्यों न करना पड़े।

अब शिवराज सरकार ने एक ऐसा फरमान जारी किया है जिसकी तरह तरह से समीक्षा शुरू हो गई है। यह आदेश प्रदेश की शैक्षणिक संस्थानों के लिए जारी किया गया है।

इस आदेश में कहा गया है कि स्कूलों में ली जाने वाली हाजरी के समय अब विधार्थी न तो यस सर बोलेंगे न यस मेडम इसकी जगह अब जय हिंद बोलना होगा।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व मध्यप्रदेश सरकार स्कूलों में योग,वन्देमातरम गीता अध्ययन आदी लागू करने को लेकर काफी चर्चा में रह चुकी है ,इसी के चलते सूर्यनमस्कार को स्कूलों में लागू किये जाने को लेकर मुस्लिम और ईसाई सँघठनों ने जोरदार विरोध किया था।
सरकार के ताजा आदेश के बारे में यह कहा जा रहा है कि हिंदी दिवस से ठीक पहले मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा संस्थानों में हिंदी यस सर यस मेडम की जगह जय हिंद बोलने का नियम लागू करके हिंदी और राष्ट्रप्रेम को एकसाथ बढ़ावा दिए जाने का संकेत दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments