Homeप्रमुख खबरेंजीआर मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ रवि अम्बे बाबू जगजीवन...

जीआर मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ रवि अम्बे बाबू जगजीवन राम नेशनल फाउंडेशन की गवर्निंग बॉडी के सदस्य मनोनीत

ग्वालियर /डॉ रवि अम्बे का भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की स्वायत्त निकाय बाबू जगजीवन राम नेशनल फाउंडेशन नई दिल्ली की गवर्निंग बॉडी के सदस्य के लिए मनोनयन किया गया है l

बाबू जगजीवन राम नेशनल फाउंडेशन के डायरेक्टर डॉ अनिलकुमार वी पाटिल द्वारा मंत्री सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अनुमोदन के उपरांत इस आशय का पत्र दिनांक 1.09.25 को जारी किया है, जिसमें डॉ रवि अम्बे का अन्य दो सदस्यों प्रो.प्रदीप कुमार दिल्ली एवं डॉ शशि बाला गाजियाबाद यू पी के साथ गवर्निंग बॉडी के लिए मनोनयन किया गया है l डॉ रवि अम्बे  का यह कार्यकाल 3 वर्षों के लिए रहेगा l डॉ रवि अम्बे विगत फरवरी 2024 से फाउंडेशन की सामान्य परिषद के सदस्य भी हैं l डॉ रवि अम्बे गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के बाल एवं शिशु रोग विभाग में प्राध्यापक एवं जीवाजी यूनिवर्सिटी के कार्यपरिषद सदस्य हैं l

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments