Homeप्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश में अबतक 27 जिलों मैं सामान्य 17 जिलों मैं कम 6...

मध्यप्रदेश में अबतक 27 जिलों मैं सामान्य 17 जिलों मैं कम 6 जिलों मैं अधिक वर्षा एक जिले में सूखे के हालात

श्योपुर, भिण्ड, ग्वालियर, गुना, दतिया सामान्य तो मुरैना में सामान्य से अधिक वर्षा शिवपुरी, अशोकनगर में अल्प बरसात
भोपाल। मध्यप्रदेश में इस वर्ष मानसून में एक जून से 6 जुलाई तक 6 जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश के 27 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज हुई है। कम वर्षा वाले जिलों की संख्या 17 और अल्प वर्षा वाला एक जिला है। सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले छिंदवाड़ा, उमरिया, रतलाम, मुरैना, सीहोर और रायसेन है।
सामान्य वर्षा वाले जिले सिवनी, मण्डला, नरसिंहपुर, शहडोल, इंदौर, धार, उज्जैन, खरगोन, बड़वानी, खण्डवा, बुरहानपुर, मंदसौर, देवास, नीमच, शाजापुर, राजगढ़, श्योपुर, भिण्ड, ग्वालियर, गुना, दतिया, भोपाल, विदिशा, आगर मालवा, हरदा, बैतूल और झाबुआ है।
कम वर्षा वाले जिले जबलपुर, बालाघाट, सागर, दमोह, डिंडोरी, पन्ना, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, अलीराजपुर, होशंगाबाद, शिवपुरी, अशोकनगर और सतना है। अल्प वर्षा वाला जिला जिले कटनी
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments