Homeप्रमुख खबरेंवीडियो :आजाद समाज पार्टी ने 15 अक्टूबर को ग्वालियर में ईंट से...

वीडियो :आजाद समाज पार्टी ने 15 अक्टूबर को ग्वालियर में ईंट से ईंट बजाने की धमकी दी

ग्वालियर /देश के सर्वोच्च न्यायालय के CJI बी आर गवई पर हुए हमले ओर MP के ग्वालियर में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष द्वारा संविधान  डॉ भीमराव अंबेडकर को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी  के विरोध में आजाद समाज पार्टी..भीम आर्मी ने 15 अक्टूबर को ग्वालियर में बड़ा आंदोलन करने और बहुजन समाज के महापुरुषों का अपमान करने वालों का मुंह काला और जूते की माला पहनाने वाले को एक लाख रुपए का इनाम देने का ऐलान किया है। बीते दिनों हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अनिल मिश्रा द्वारा भीमराव अंबेडकर को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज दलित संगठन और आजाद समाज पार्टी ने ग्वालियर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह ऐलान किया कि जो लोग बहुजन समाज के महापुरुषों को लेकर अपनी भाषा की मर्यादा को तोड़ेंगे तो उन्हें आजाद समाज पार्टी सबक सिखाने का काम करेगी इसी क्रम में 15 अक्टूबर को ग्वालियर में उन्हें जूतों की माला पहनाकर ईंट से ईंट बजाने का काम किया जाएगा।

15 अक्टूबर को टेलर देने आएंगे.. और जब चंद्रशेखर आजाद आएंगे तो लाखों की संख्या में लोग ग्वालियर में जुटेंगे.. आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एडवोकेट और CJI पर जूता फेंकने वालों का जो मुंह काला कर जूतों की माला पहनाएगा..उसे एक लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा..

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments