Homeग्वालियर अंचलमुख्यमंत्री सहित अनेक भाजपाजनों, प्रबुद्धगणों ने राजमाता को श्रद्धासुमन किए अर्पित

मुख्यमंत्री सहित अनेक भाजपाजनों, प्रबुद्धगणों ने राजमाता को श्रद्धासुमन किए अर्पित

ग्वालियर /भारतीय जनता पार्टी महानगर ग्वालियर द्वारा स्व श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की जयंती पर भजनांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन अम्मा महाराज की छत्री, कटोराताल पर रखा गया ।

राजमाता विजया राजे सिंधिया की स्मृति में आयोजित इस भजनांजलि एवं पुष्पांजलि समारोह में अनेक भाजपाजनों, प्रबुद्धगणों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव  का राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल पर  आगमन हुआ,
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने टर्मिनल परिसर में स्थापित स्व. राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
राजमाता की आज 106 वी जयंती है।
राजमाता को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव विमानतल से हेलीकॉप्टर द्वारा श्योपुर के लिए रवाना हुए।
विमानतल पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया तथा सर्वश्री अभय चौधरी, अनिल सांखला, विनय जैन,मधुसूदन सिंह भदोरिया व दीपक शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने मुख्यमंत्री की अगवानी की।
विमानतल पर संभाग आयुक्त श्री मनोज खत्री, डीआईजी  श्री अमित सांघी, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह,  नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय एवं एडीएम श्री सी बी प्रसाद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

 

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments