108 टन गोबर के गोवर्धन पर्वत की पूजा का आयोजन लाल टिपारा गौशाला में आज
ग्वालियर / मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी गौशाला आदर्श गौशाला लाल टिपारा में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता की दृष्टिगत गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम प्रातः 11:30 से आयोजित किया जाएगा।
नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने बताया कि राज्य शासन के निर्देश अनुसार गौशालाओं में गोवर्धन पूजा के चलते लाल टिपारा गौशाला में 22 अक्टूबर 2025 को गोवर्धन पूजा का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर गौशाला में प्रातः 11:30 बजे से 108 टन गोबर से निर्मित गोवर्धन पर्वत और 8 फीट ऊंची गोबर से निर्मित भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा का पूजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में अलग-अलग विधाओं के संस्कृतिक कार्यक्रम एवं देशी खेलों के प्रदर्शन के साथ भी लोगों को सम्मानित किया जाएगा, जिनमें चिकित्सक, गौ सेवक, समाजसेवी, शिल्पी, प्रकृति प्रेमी आदि शामिल होंगे l देसी उत्पाद के स्टॉल आदि की व्यवस्था भी है l
आदर्श गौशाला में 22 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11:30 बजे भारतीय वेशभूषा में पधारें, गौ पूजन में भाग लें और गोवर्धन भगवान के लिए घर से प्रसाद साथ लेकर आएं।