Homeदेशशाकाहार और पशु अधिकारों को समर्पितआध्यात्मिक गुरु दादा जेपी वासवानी का निधन

शाकाहार और पशु अधिकारों को समर्पितआध्यात्मिक गुरु दादा जेपी वासवानी का निधन

आध्यात्मिक गुरु दादा जेपी वासवानी का निधन हो गया है। वह 99 साल के थे। अगस्त महीने में वह 100 साल के होने वाले थे। वह शाकाहार और पशु अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए जाने जाते थे। वह अब तक 150 से ज्यादा किताबें लिख चुके हैं।

गुरुवार सुबह 9 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। साधु वासवानी मिशन पुणे में स्थित एनजीओ है जिसके दुनिया भर में कई केंद्र हैं।  उनका जन्म 2 अगस्त 1918 को हैदराबाद में हुआ था। उनके सात भाई-बहन थे। उनकी तीन बहनें और वह चार भाई थे। उनके पिता हैदराबाद में एक स्कूल में टीचर थे।

पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उनके 99वें जन्मदिन समारोह को संबोधित किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments