Homeखेलभारत इंग्लैंड पहला वनडे आज , लाइव प्रसारण शाम 5 बजे से

भारत इंग्लैंड पहला वनडे आज , लाइव प्रसारण शाम 5 बजे से

दो टी-20 सीरीज लगातार जीतने के बाद टीम इंडिया अब इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज करेगी. सीरीज का पहला मैच ट्रेंट ब्रिज मैदान पर आज  खेला जाएगा. भारतीय टीम अपने विजयी क्रम को इस प्रारूप में भी जारी रखना चाहेगी. वहीं, इंग्लैंड की टीम टी-20 सीरीज की हार से बाहर निकल कर अपने घर में वापसी के इरादे से उतरेगी.

भारत ने हाल ही में आयरलैंड को दो मैचों की टी-20 की सीरीज में 2-0 से मात दी. उसके बाद इंग्लैंड को तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 2-1 से हराया. अगले साल विश्व कप भी इंग्लैंड में ही होना है. ऐसे में भारत के लिए यह दौरा खासकर यह सीरीज अपने आप को परखने का बेहतरीन मौका है.

मैच से जुड़ी जानकारी –

 

यह मैच गुरुवार (12 जुलाई) को खेला जाएगा.

यह मैच ट्रेंट ब्रिज (नॉटिंघम ) में खेला जाएगा.

यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 5:00 बजे शुरू होगा. टॉस4:30 बजे किया जाएगा.

मैच की इंग्लिश कमेंट्री Sony Six और Sony Six Hd पर होगी. जबकि SONY TEN 3 और SONY TEN 3 HD पर हिंदी में कमेंट्री प्रसारित होगी. ये टूर्नामेंट के लिए आधिकारिक प्रसारणकर्ता हैं.मैच का लाइव प्रसारण DD स्पोर्ट्स पर भी देखा जा सकेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments