दिल्ली : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से अलग हो चुकी पत्नी हसीन जहां एक बड़ा धमाका करने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने इसका आगाज भी कर लिया है. कहीं आपने ये तो नहीं सोच लिए किया कि हसीन जहां मोहम्मद शमी के खिलाफ कोई नया आरोप लगाने वाली हैं. अगर आप ये सोच रहे हैं तो हम बता देना चाहते हैं कि ऐसा कुछ नहीं है. दरअसल हसीन जहां ने एक बार फिर मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा है. ऐसी भी खबर आ रही है कि हसीन जहां मॉडलिंग के साथ-साथ बॉलीवुड में भी डेब्यू करने वाली हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हसीन जहां बॉलीवुड डायरेक्टर अमजद खान की फिल्म ‘फतवा’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं. डीएनए के अनुसार हसीन जहां ‘फतवा’ में एक पत्रकार की भूमिका में नजर आएंगी.हसीन ने कहा है, मुझे अपनी और बच्ची की जिंदगी चलाने के लिए काम करने की जरूरत थी. इसी वजह से मैंने अमजद खान से संपर्क किया और वे सहमत हो गए. अपनी तसवीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्होंने तसवीरों के साथ यह भी बताया कि ये कोई और नहीं बल्कि हसीन जहां की हैं. खबर है शमी के साथ विवाद के बाद हसीन की वित्तीय हालत खराब हो गयी है और उन्हें शहर भी छोड़ना पड़ा. उन्होंने प्रत्येक महीने पति से 10 लाख रुपये गुजारा भत्ता के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. गौरतलब है कि प्रफेशनल मॉडल और कोलकाता नाइट राइडर्स की पूर्व चीयरलीडर, हसीन जहां ने 2014 में शमी से शादी करने के बाद मॉडलिंग छोड़ दी थी. हसीन काम के लिए कोलकाता और मुंबई के बीच यात्रा तय करतीं हैं और 2 महीने पूर्व उसने पुराने दोस्तों से संपर्क साधना शुरू किया. शमी पर हसीन ने लगाया है कई गंभीर आरोप गौरतलब है कि हसीन जहां ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी के खिलाफ घरेलू हिंसा और मारपीट का आरोप लगाया है, जिसकी जांच अभी जारी है. इसके अलावा हसीन ने शमी के बड़े भाई के खिलाफ रेप का गंभीर आरोप लगायी हैं. विवाद के बाद से हसीन और शमी अलग-अलग रह रहे हैं.
शमी की तलाकशुदा पत्नी हसीन ने की हॉट तस्वीरों के साथ बॉलीवुड में एंट्री की तैयारी
RELATED ARTICLES