Homeप्रमुख खबरेंअ भा.सिंधिया गोल्ड कप : एन.सी.आर. प्रयागराज एवं एस.सी.आर सिकंदराबाद फाइनल में

अ भा.सिंधिया गोल्ड कप : एन.सी.आर. प्रयागराज एवं एस.सी.आर सिकंदराबाद फाइनल में

ग्वालियर दिनांक 9 दिसंबर 2025-/ 84वी अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप हाॅकी प्रतियोगिता के 8वे दिन एस.सी. आर. सिकंदराबाद ने मुम्बई को हराकर एवं एन.सी.आर. प्रयागराज ने कपूरथला केा हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच कल दिनांक 10 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 बजे से खेला जायेगा। प्रतियोगिता का समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयेाजन दोपहर 1ः30 बजे किया जायेगा।

उपायुक्त सह खेल अधिकारी श्री सत्यपाल सिंह चैहान ने जानकारी देते हुये बताया कि रेलवे हाॅकी स्टेडियम लोको हजीरा के हरे-भरे मैदान पर आयोजित की जा रही 84वी अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप हाॅकी प्रतियोगिता के 8वे दिन पहला सेमीफाइनल मैच सी.टी.सी. मुम्बई एवं एस.सी.आर. सिकंदराबाद के बीच खेला गया। सेमीफाइनल के इस पहले मुकाबले में सिकंदराबाद की टीम शुरू से ही दूसरी टीम पर भारी रही और एक के बाद एक लगातार 5 गोल मारकर 5-1 से फाइनल में प्रवेश किया। सिकंदराबाद की टीम से प्रताप एवं मनीश ने 2-2 गोल किये एवं सुमन ने एक गोल किया। वहीं मुम्बई की ओर से एक मात्र गोल प्रथमेश ने किया।
सहायक खेल अधिकारी श्री अयोध्याशरण शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि आज के दूसरे सेमीफाइनल मैच में आर.सी.एफ. कपूरथला एवं एन.सी.आर. प्रयागराज की टीमों ने जमकर संघर्ष किया। दोनो ही टीमों के खिलाडी लगातार गोल के लिये तरसते रहे। पहले एन.सी.आर. प्रयागराज की टीम ने एक गोल किया और बाद मंे बडे संघर्ष के साथ कपूरथला की टीम ने एक गोल मारकार मुकाबला बराबर कर लिया और मैच के आखिरी तक स्कोर एक-एक पर ही रहा। अब निर्णय शूट आउट से होना था तो दोनो ही टीमों के अनुभवी खिलाडी आये और एन.सी.आर. प्रयागराज की टीम ने 4-1 से शूट आउट में मुकाबला जीत लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments