Homeप्रमुख खबरेंअब आतंकवाद नहीं श्रीनगर के लाल चौक पर राम नाम जयकारों...

अब आतंकवाद नहीं श्रीनगर के लाल चौक पर राम नाम जयकारों के साथ निकली रामनवमी शोभायात्रा

 

श्री नगर 26 मार्च 2026/राम नवमी के मौके पर श्रीनगर में कड़ी सुरक्षा के बीच एक बड़ी शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें कश्मीरी पंडितों ने लाल चौक, रीगल चौक और हब्बा कदल जैसे शहर के खास इलाकों से जुलूस निकाला. यात्रा कथलेश्वर मंदिर टंकीपोरा हब्बा कदल से शुरू हुई, जो लाल चौक, घंटाघर, बारबर शाह और हरि सिंह हाई स्ट्रीट जैसे इलाकों से गुजरी. भगवान राम के जन्म का जश्न मनाता है और नौ दिन के नवरात्रि त्योहार के आखिर में कश्मीर में शांति और एकता का संदेश फैलाता है. जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने शोभा यात्रा के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी. यह यात्रा श्रीनगर के पुराने शहर के जैनदार मोहल्ला से शुरू हुई और शहर के व्यापारिक केंद्र लाल चौक, हब्बाकदल, बर्बरशाह, हरि सिंह हाई स्ट्रीट और जहांगीर चौक से गुजरने के बाद श्रीनगर के टंकीपोरा इलाके में समाप्त हुई. नाचते-गाते चल रहे भक्तों को अन्य धर्मों के लोगों ने शुभकामनाएं दीं और बधाई दी. यह यात्रा पिछले 16 सालों से मनाई जा रही है. पहले घाटी में आतंकवाद बढ़ने के कारण इसे रोक दिया गया था, लेकिन अब स्थिति सामान्य है.
.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments