Homeप्रमुख खबरेंपुस्तक मेले में फर्जीबाड़ा करने वाले स्टेशनरी विक्रेता और स्कूल संचालक...

पुस्तक मेले में फर्जीबाड़ा करने वाले स्टेशनरी विक्रेता और स्कूल संचालक पर एफआईआर दर्ज

ग्वालियर 30 मार्च 2026/पुस्तक मेला में एक अभिभावक ने शिकायत की थी की आर्दश स्टेशनरी स्टोर द्वारा विकय की गई उपरोक्त पुस्तकें एवं स्टेशनरी में एमआरपी मुद्रित नहीं है एवं प्रकाशक का नाम भी मुद्रित नहीं हैं।
शिकायत मिलने पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर शिक्षा विभाग द्वारा कंगारू किडस स्कूल का औचक निरीक्षण कर जांच की। जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके चलते धनराज सेवानी संचालक आदर्श स्टेशनरी स्टोर दर्पण कालोनी ग्वालियर एवं कंगारू किडस स्कूल सिटी सेन्टर के डारेक्टर श्री उदित गायकवाड के विरूद्ध भारतीय न्याय सहिता 2023 की धारा 223 के तहत थाना गोले का मन्दिर में प्रकरण पंजीवद्ध कराया गया है।
कुछ अभिभावकों द्वारा आदर्श स्टेशनरी स्टोर ग्वालियर एवं अन्य बुक्स वेण्डर के विरूद्ध शिकायतें की गई कि कुछ पुस्तकों पर अंकित एम.आर.पी. के उपर स्टीकर लगाकर अधिक मूल्य अंकित कर पुस्तकों का विक्रय किया जा रहा हैं। इस संबंध में पुस्तक विक्रेताओं द्वारा बताया गया कि उपरोक्त मूल्य का निर्धारण प्रकाशकों द्वारा ही किया गया हैं। विक्रेताओं द्वारा नहीं किया गया हैं। इस संबंध में सभी पुस्तक विक्रेताओं द्वारा इस आशय का प्रमाणीकरण प्रस्तुत किया गया है कि आज दिनांक से एमआरपी के उपर स्टीकर लगाकर अंकित मूल्य वाली पुस्तकों का विक्रय किसी भी विक्रेता द्वारा नहीं किया जावेगा एवं ऐसी सभी पुस्तकें प्रकाशकों को वापिस कर, नई पुस्तकें प्राप्त कर सही मूल्य पर विकय की जावेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments