Homeमनोरंजनबार-बार कपिल के सेट पर बेहोश होने पर डॉक्टर ने किया बड़ा...

बार-बार कपिल के सेट पर बेहोश होने पर डॉक्टर ने किया बड़ा खुलासा

मुंबई: रिपोर्ट मिली थी कि कपिल शर्मा की एक बार फिर तबीयत ठीक नहीं है जिस कारण शूटिंग के लिए नहीं पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अपकमिंग फिल्म ‘मुबारकां’ की स्टार कास्ट अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, इलियाना डिक्रूज और अथिया शेट्टी शो के सेट से बिना शूटिंग किए ही वापस लौट जाना पड़ा। ऐसा पिछले 2 महीनों में कई बार हो चुका है।

इससे पहले परेश रावल, फिर शाहरुख और इम्तियाज अली और अब मुबारका की कास्ट के साथ शूट कैंसिल हुई। अनिल कपूर और अर्जुन कपूर 6.30 बजे पहुंच गए थे। 8 बजे शूट शुरू होना था। तभी कपिल बेहोश हो गए और उन्हें कोकिला बेन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। कहा जा रहा है कि वो अभी डॉक्टर की देखरेख में हैं। यहां हैरानी वाली बात ये है कि हॉस्पिटल की तरफ से बयान आया है कि कपिल शर्मा उनके पास इलाज करवाने के लिए पहुंचे ही नहीं। हॉस्पिटल के अनुसार, ‘कपिल शर्मा के हॉस्पिटल में भर्ती होने का कोई रिकॉर्ड नहीं है।’सूत्रों की मानें तो उसी रात कपिल शर्मा मीर रोड के पास स्थित के एक जनरल स्टूडियो से निकलते हुए देखे गए थे। कपिल शर्मा के बार-बार बेहोश होने का मामला उलझ सा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments