ग्वालियर 24 अप्रैल 2026/ग्वालियर के भाजपा नेता महेन्द्र सिंह यादव को अपेक्स बैंक का चेयरमेन बनाए जाने पर सहमति बन गई है। उनके नियुक्ति आदेश जल्द जारी हो सकते हैं।
बीजेपी के प्रकोष्ठों में संयोजकों की नियुक्ति इधर बीजेपी के मोर्चों की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित होने के बाद अब प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों की नियुक्तियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को इंदौर के धीरज खंडेलवाल व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बनाए गए हैं। इंदौर के ही महेश पालीवाल को शिक्षक प्रकोष्ठ और कटनी के श्याम निषाद को मछुआरा प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया गया है।
गुरुवार को पूर्व विधायक कैलाश जाटव को अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था वहीं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष के तौर पर पूर्व विधायक रामलाल रौतेल की नियुक्ति की गई थी