Homeग्वालियर अंचलराष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 21और 22 जून को आएंगी ग्वालियर

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 21और 22 जून को आएंगी ग्वालियर

ग्वालियर 20 जून 2026/ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 21 जून को अल्प प्रवास पर वायुसेना के विमानतल पर पधारेंगीं। कुछ देर रुकने के पश्चात हैलीकॉप्टर द्वारा ग्वालियर से श्योपुर जिले के कूनों के लिये प्रस्थान करेंगीं। राष्ट्रपति 22 जून को सुबह 10.30 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा वायुसेना के विमानतल पर पधारेंगीं और कुछ देर रुकने के पश्चात ग्वालियर से दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगीं।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के ग्वालियर प्रवास को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, वायुसेना के अधिकारियों एवं निगम के अधिकारियों ने वायुसेना विमानतल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विमानतल पर आईजी श्री अरविंद सक्सेना, डीआईजी श्री असित यादव, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय सहित वायुसेना के अधिकारीगण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments