ऑकलैंड21 जून 2026/भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफ़आईएच हॉकी वीमेंस नेशंस कप 2025-26 के ख़िताबी मुक़ाबले में न्यूज़ीलैंड को हरा दिया है.
हॉकी इंडिया के मुताबिक़, ऑकलैंड में खेले गए इस फ़ाइनल मुक़ाबले में भारतीय टीम ने मेज़बान न्यूज़ीलैंड को 2-0 से हराया है.
इसी के साथ भारतीय महिला टीम ने एफ़आईएच हॉकी महिला प्रो लीग में भी जगह बना ली है.
इस मुक़ाबले में भारत की ओर से नवनीत कौर और सुनेलिता तोप्पो ने एक-एक गोल दागे.